राजस्व महा अभियान को लेकर मिला प्रशिक्षण

16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा महा अभियान, जमीन के रिकॉर्ड व अभिलेख की अशुद्धियों में सुधार लाना उद्देश्य

प्रतिनिधि, लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी, सीओ, राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे. राजस्व महा अभियान का आयोजन आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक किया जाना है. राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के लिए घर तक पहुंच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां सुधार करना है. इस अभियान के तहत हर पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन, नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना, उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी, रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बंटवारा नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट के द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना है. राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां या तैयारी का चरण. द्वितीय चरण के दौरान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण व शिविर लगाया जायेगा. तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर से 30 अक्तूबर 2025 तक करना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, बंदोबस्त पदाधिकारी मो मुस्तकीम, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, एसडीएम प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, अमरेंद्र कुमार सहायक निदेशक कृषि गणना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, रवि कुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >