गांव से शहर तक उड़ेगा रंग-गुलाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिलेभर में रंगों का महापर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

जमकर हुई रंग, पिचकारी, कुर्ता की खरीदारी

लखीसराय

जिलेभर में रंगों का महापर्व होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार की देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ ही अधर्म पर धर्म की विजय का शंखनाद हो गया. शहर से लेकर गांव तक लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देंगे. गांव से लेकर शहर तक लोग रंग-गुलाल उड़ाने की तैयारी में है.

बाजारों में रही भारी रौनक

पिछले दो दिनों से लखीसराय के मुख्य बाजार, पुरानी बाजार और नया बाजार क्षेत्र में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. पिचकारी व रंग बच्चों के बीच डोरेमोन, स्पाइडरमैन और टैंक वाली पिचकारियों का क्रेज रहा. वहीं घरों में पुआ-पकवान और दही-बड़े की खुशबू गूंजने लगी है. किराना दुकानों पर मैदा, चीनी और रिफाइंड तेल की जमकर बिक्री हुई. जबकि रेडिमेड दुकान में कुर्ता-पायजामा और सफेद टी-शर्ट की मांग सबसे अधिक रही.

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

शांतिपूर्ण होली सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती शहर के प्रमुख चौक-चौराहे समाहरणालय के सामने जमुई मोड़, हसनपुर मोड़, लाली पहाड़ी मोड़, बाजार समिति, आरलाल कॉलेज मोड़, बड़ी दुर्गा स्थान, कवैया रोड चौक, पचना रोड, शहीद द्वार, चितरंजन रोड मोड़, बड़ी दरगाह, थाना चौक व विद्यापीठ चौक के पास पुलिस बल तैनात रहेगा. वहीं हुड़दंगियों पर नजर रखने व शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए गश्ती दल सक्रिय हैं तथा लगातार गश्ती करते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >