सीनियर स्टेट कुरास चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
बड़हिया. मुजफ्फरपुर के खेल भवन में विगत 28 फरवरी को आयोजित सीनियर स्टेट कुरास चैंपियनशिप में प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुआ. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बड़हिया के खिलाड़ी विकास कुमार ने सौ किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में विकास ने मेजबान जिले के खिलाड़ी अतुल को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया. पूरे मैच के दौरान उन्होंने दमदार रणनीति और शानदार तकनीक का परिचय दिया. उनकी जीत के साथ ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. प्रतियोगिता के अवसर पर बिहार कुश्ती संघ के जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. कोच घनश्याम कुमार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय कुरास चैंपियनशिप के लिए किया जायेगा. यह प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च के बीच मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली है. विकास कुमार खेल के साथ-साथ प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. वे स्थानीय स्तर पर जूनियर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करते हैं. इससे पूर्व भी वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई पदक जीत चुके हैं. बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या तीन निवासी हरेराम सिंह के पुत्र विकास की इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है. जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की कामना की है.बड़हिया का विकास 100 किलो वर्ग में बना चैंपियन
मुजफ्फरपुर के खेल भवन में विगत 28 फरवरी को आयोजित सीनियर स्टेट कुरास चैंपियनशिप में प्रदेश भर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुआ

बड़हिया का विकास 100 किलो वर्ग में बना चैंपियन