शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए चौक चौराहों पर रहेगी पुलिस तैनात हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को होली व रमजान पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन एवं बीडीओ अर्पित आनंद ने सामाजिक सौहार्द वातावरण में होली मनाने को लेकर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला. उन्होंने हलसी थाना से निकलकर प्रेमडीहा, मोहद्दीनगर चौक, आंबेडकर चौक, कैंदी एवं स्थानीय क्षेत्र का भ्रमण किया. मौके पर बीडीओ आनंद ने बताया कि होली पर्व व रमजान को देखते हुए वे लोग ने आम लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बनाने को लेकर फ्लैग मार्च कर रहे है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व एवं रमजान को शांति व सामाजिक सौहार्द के साथ मनायें. उन्होंने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों को आगाह किया है. क्योंकि अगर ये किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना करने का प्रयास करते हैं, तो तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बल द्वारा फौरन कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की है. होली आपसी प्रेम और खुशियों का त्योहार है. इसे बिना किसी विवाद के मनायें. रंगों का प्रयोग खुशी के लिए करें, किसी को परेशान करने के लिए नहीं. पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों और नशा कर शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रख रहा है. होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाय. लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास जगा है. इस अभियान में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे.
होली पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को होली व रमजान पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाल
