शराब के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ दो महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया, इस दौरान एक भी जब्ति के साथ-साथ छह शराबी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के कार्यानंद नगर से कजरा के पुरवारी टोला निवासी चंद्रिका मोदी के पुत्र कैलाश कुमार को एक बाइक पर लदे गैलन में 60 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलखपुरा से सीताराम मांझी की पत्नी उर्मिला देवी को दो तथा चंदन मांझी की पत्नी बुधनी देवी को एक लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. इसके अलावा संतर मुहल्ला से रामोतार राम के पुत्र बलराम कुमार, लखीसराय स्टेशन के समीप से रामजी प्रसाद के पुत्र अनंत कुमार, लखन चौधरी के पुत्र कालीचरण चौधरी व गणेश ठाकुर के पुत्र गजानंद कुमार तथा बड़हिया से हेमन मांझी के पुत्र बमबम मांझी तथा परमेश्वर मांझी के पुत्र भीम मांझी को शराब के नशे में घूमते हुए पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >