शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग मामलों से दो बाइक पर सवार 28 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग मामलों से दो बाइक पर सवार 28 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से रामविलास राम के पुत्र संजीत कुमार व अघोरी मंडल के पुत्र राकेश कुमार को 18 लीटर देसी शराब व सीतारामपुर से एक बाइक पर सवार बिरंची मांझी के पुत्र के तस्कर राजेश कुमार को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. निरीक्षक ने बताया कि बाइक को जब्त कर थाने लाया गया. जबकि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >