शराब तस्कर सहित मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार की रात शराब तस्कर व मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शनिवार की रात शराब तस्कर व मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर कैदी पंचायत के मानपुर गांव निवासी बालेश्वर चौधरी के पुत्र यमुना चौधरी उर्फ जाटों चौधरी बताया जा रहा है. वहीं मारपीट मामले का गिरफ्तार आरोपी का धीरा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र मसुदन यादव एवं शनिचर यादव के पुत्र भोला यादव बताया जा रहा है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित किया. जिसमें शामिल एसआई सौरभ सुमन, राजेश कुमार, अमृता कुमारी, कुंदन कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से मानपुर गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ बालेश्वर चौधरी के पुत्र यमुना चौधरी उर्फ जाटो चौधरी को गिरफ्तार किया गया. वहीं धीरा गांव से मारपीट मामले में धीरा गांव निवासी भोला यादव एवं मसूदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BASANT YADAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >