चोरों ने बंद पड़े घर से रसोईघर व बर्तन सहित ले गये हजारों के समाि

प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत वीरुपुर थाना क्षेत्र के सदायबीघा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आयी है

बड़हिया. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत वीरुपुर थाना क्षेत्र के सदायबीघा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आयी है. शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गांव के निवासी शिवबालक सिंह के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए हजारों की सामान चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित शिवबालक सिंह अपनी पत्नी के साथ फिलहाल बड़हिया में स्वजनों के यहां रह रहे हैं. उनका सदायबीघा स्थित घर लंबे समय से बंद था, हालांकि वे समय-समय पर घर की देखरेख के लिए गांव आते-जाते रहते थे. चोरों ने घर से बर्तन व रसोईघर का समान सहित कई सामान चुरा ले गये. घटना के संबंध में पीड़ित शिवबालक सिंह ने वीरुपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, वीरुपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >