दो मार्च को किऊल-जमालपुर रेलखंड पर छह घंटे का लगेगा मेगा ब्लॉक

जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच रविवार दो मार्च रेलवे के द्वारा लगभग छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा.

पीरीबाजार. जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच रविवार दो मार्च रेलवे के द्वारा लगभग छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. बता दें कि जमालपुर से किऊल के बीच कुल छह जगहों पर रेलवे के द्वारा कार्य किया जा रहा है. सुबह सात बजकर 30 मिनट से दोपहर एक बजकर 30 मिनट तक मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. मेगा ब्लॉक को लेकर रेलवे के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर उक्त जानकारी दी गयी है. मेगा ब्लॉक के दौरान मसूदन से अभयपुर के बीच समपार फाटक 23 तथा अभयपुर रेलवे स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का कार्य किया जायेगा. वहीं जमालपुर में रेल ओवर ब्रिज को हटाया जायेगा. वहीं मेगा ब्लॉक के कारण यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा. हालांकि पूर्व में सूचना के बाद लोग अन्य संसाधनों से अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इस दौरान जमालपुर किऊल के बीच चलने वाली 73421/73422, 63423/63424, 53479/53480, सहित जमालपुर व तिलरथ के बीच चलने वाली 73452/73451, जमालपुर व मानसी के बीच चलने वाली 73462/73461 एवं 73470 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर दो मार्च को रद्द कर दिया गया है. दो मार्च को जबकि 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस को भागलपुर से 45 मिनट विलंब से खोला जायेगा, 53404 को गया-जमालपुर पैसेंजर को गया से दो घंटा विलंब से खोला जायेगा,73454 जमालपुर-तिलरथ पैसेंजर को आधा घंटा विलंब से जमालपुर से खाेला जायेगा. वहीं बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी को बांका से दो घंटा विलंब से खोला जायेगा. इसके अलावा 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एवं 22311 अप गोड्डा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते परिचालन कराया जायेगा. जबकि 13409/13410 मालदा-किऊल इंटरसिटी को भागलपुर तक ही चलाया जायेगा. 13334/13333 पटना-दुमका एक्सप्रेस को किऊल तक ही परिचालन कराया जायेगा. वहीं 13424 अजमेर शरीफ-भागलपुर एक्सप्रेस को 30 मिनट कंट्रोल करके चलाया जायेगा. इस संबंध में एओएम इंचार्ज मालदा सुशील कुमार सोरेन के द्वारा सीपीआरओ पूर्व रेलवे कोलकाता को नोटिफिकेशन जारी करने के लिए पत्र लिखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >