बैठक में झंडोत्तोलन का समय किया गया निर्धारित

प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में सोमवार को बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप की अध्यक्षता में बैठक हुई

सूर्यगढ़ा

प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में सोमवार को बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में 77 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालय, थाना, अस्पताल एवं राष्ट्र सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाने का समय निर्धारित किया गया. बैठक में बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, बीपीआरओ मुकेश कुमार, निबंधन पदाधिकारी नीरज कुमार,नगर परिषद सूर्यगढ़ा की सिटी मैनेजर लालसा प्रिया, नगर परिषद के कार्यपालक सहायक हिमांशु कुमार, शहीद स्मृति चौक कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़, प्रभाकर सिंह, आईसीडीएस के महिला पर्यवेक्षक का आभा कुमारी एवं कुमारी कल्पना, कन्या मध्य विद्यालय सूर्यगढ़ा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, शिक्षक दीपक कुमार आदि मौजूद रहे.

सूर्यगढ़ा नगर परिषद में झंडोत्तोलन का निर्धारित समय-

प्रखंड कार्यालय परिसर-पूर्वाहन 8:30 बजे

अवर निबंधन कार्यालय-पूर्वाह्न 8:45 बजे

ई-किसान भवन सूर्यगढ़ा-पूर्वाह्न 8:50 बजे

बाल विकास परियोजना कार्यालय सूर्यगढ़ा-पूर्वाह्न 8:55 बजेकन्या मध्य विद्यालय सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:05 बजे

पुलिस निरीक्षक कार्यालय सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:10 बजेथाना परिसर सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:15 बजे

शहीद स्मृति चौक सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:30 बजे

शहीद द्वार सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:35 बजे

नगर परिषद सूर्यगढ़ा-पूर्वाह्न 9:45 बजे

पटेल चौक सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 9:55 बजे

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 10 बजे

गाड़ीवान चौक सूर्यगढ़ा- पूर्वाह्न 10:10 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >