Lakhisarai, 18 मई से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान, जिले के आठ गांवों में लगेंगे शिविर

18 मई से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान, जिले के आठ गांवों में लगेंगे शिविर

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट,

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा लखीसराय जिले के जनजातीय बहुल गांवों में 18 मई से 25 मई 2026 तक जनभागीदारी अभियान चलाया जायेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं का सहज लाभ पहुंचाना है.

जिला समाहरणालय से होगा शुभारंभ

अभियान का शुभारंभ 18 मई 2026 को जिला पदाधिकारी लखीसराय द्वारा समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में किया जायेगा. जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है.

सूर्यगढ़ा के आठ गांवों में लगेंगे विशेष शिविर

इस अभियान के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के आठ अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 19 मई से 25 मई 2026 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा. इन शिविरों में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन लिए जायेंगे और उनका मौके पर ही निष्पादन कर प्रमाणपत्र वितरित किये जायेंगे. साथ ही मेडिकल कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेगी.

सेवा केंद्रों पर होगी जनसुनवाई

21 मई से 25 मई 2026 तक पूर्व से चिन्हित आदि सेवा केंद्रों पर जनसुनवाई का आयोजन होगा. इसमें अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनी जायेगी और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >