मंदिर एवं शिक्षण संस्थान की दीवार के पास से नगर परिषद ने हटाया कचरा

कूड़ा डंपिंग को लेकर डीएम एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया था.

कूड़ा डंपिंग की जगह लोगों ने की बैरिकेडिंग, वार्ड नंबर छह की कहानी

लखीसराय. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर छह स्थित धर्मरायचक मोहल्ले में समाजसेवियों एवं नागरिकों के काफी प्रयास के बाद नगर परिषद की सफाई एजेंसी के कर्मियों द्वारा कई दिनों से जमा कूड़े को हटाया गया. समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने देवी-देवताओं के मंदिर तथा आंगनबाड़ी व पुस्तकालय जैसे शिक्षण संस्थानों की बाउंड्री से सटे कूड़ा डंपिंग को लेकर डीएम एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन दिया था. आवेदन में लिखा गया था कि बगल में ही आम गैर-मजरुआ जमीन है, जिस पर कूड़ा डंप किया जा सकता है. इसके बावजूद कई दिनों तक कूड़ा नहीं हटाया गया.

रविवार को कूड़ा हटाने के बाद आम नागरिकों ने श्रमदान कर बांस-बल्ले से कूड़ा डंपिंग वाली जगह पर बैरिकेडिंग कर दी, ताकि मंदिर की दीवार के पास दोबारा कूड़ा न डाला जाय. आवेदन में नगर परिषद के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया था कि स्थानीय जनप्रतिनिधि मनमानी कर सनातन धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए मंदिर के निकट कूड़ा डंप करवाते हैं. इससे आने-जाने वाले लोगों को भी काफी कठिनाई होती है.

बोले अधिकारी

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही वहां से कूड़ा हटवा दिया गया है.

————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >