रामकथा आयोजन स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

रामकथा आयोजन स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

आयोजन स्थल पर लोगों की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा रहे सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम

लखीसराय. आगामी तीन जनवरी से अशोक धाम में आयोजित होने वाले मोरारी बापू की रामकथा के आयोजन को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व समग्र प्रशासनिक तैयारियों का आकलन करना था. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल के प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास, अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये. डीएम द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने व वैकल्पिक मार्गों की स्पष्ट सूचना आमजन को देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से भी संवाद किया. उनसे प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की अपील की. डीएम ने कहा कि मोरारी बापू की रामकथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. उन्होंने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को भी सतर्क रहने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >