आपदा से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर

विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर डीइओ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

जरूरतमंद क्षेत्र में नगर परिषद व पीएचइडी विभाग उपलब्ध करायेगी पानी टैंकर आपदा से बचाव बचाव को लेकर डीएम ने की संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक बैठक में आपदा से संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिये आवश्यक निर्देश लखीसराय. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में आगामी गर्मी एवं लू से बचाव के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक के उपरांत एडीएम सुधांशु शेखर ने एक प्रेस वार्ता कर बैठक की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बैठक में कहा गया कि इस बार अत्याधिक गर्मी व लू होने की संभावना है. जिसको लेकर लखीसराय, सूर्यगढ़ा व बड़हिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा शहरी क्षेत्र में पियाऊ व नगर परिषद क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा पानी टैंकर की व्यवस्था की जायेगी. जबकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा चापाकल तथा शहरी क्षेत्रों में चापाकल के मरम्मती कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा करायी जायेगी. वहीं सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल एवं सभी स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक दवाओं, ओआरएस मुहैया कराने व बर्न वार्ड एवं आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने को भी कहा गया है. सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर डीइओ एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. पशुओं के पानी की व्यवस्था के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी को मवेशी गर्त बनाने के लिए निर्देशित किया गया. जबकि जनसंपर्क पदाधिकारी को लू से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार करने को निर्देशित किया गया. वहीं श्रम अधीक्षक को लू के समय श्रमिकों को एसओपी निर्गत करने व वनों के क्षेत्र पदाधिकारी को वन क्षेत्र में आग लगने से बचने के लिए व्यवस्था एवं पशुओं के पानी के लिए व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया. जबकि जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पंचायत में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लू से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गयी. जबकि डीडीसी को मनरेगा अंतर्गत मजदूरों को लू से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया. वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी को भीषण गर्मी एवं लू के समय वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की बात कही. बैठक में आपदा प्रबंधन शशि कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ चंदन कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शशांक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ बीपी सिन्हा, वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार, प्राची कुमारी सहित सभी नप क्षेत्र के ईओ, सीओ व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >