तेतरहाट ने झुलौना को चार विकेट से किया पराजित

किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डीह गांव स्थित खेल मैदान में जीबीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया

लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डीह गांव स्थित खेल मैदान में जीबीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन लखीसराय जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सरफराज आलम ने फीता काटकर किया. उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी युवा एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सरफराज आलम ने कहा कि क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय खेल है, वैसे तो सभी खेलों में सभी लोगों को रुचि रखनी चाहिए, क्योंकि खेल से बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में खेलकूद सभी के लिए अति आवश्यक है और यह युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करता है. कार्यक्रम में मशहूर स्कॉलर सैयद मोहम्मद इसराफिल शाह, किऊल थाना के अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. टूर्नामेंट के पहले दिन तेतरहाट और झुलौना के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झुलौना की टीम ने 12 ओवर में 105 रन बनाये, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेतरहाट की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की. क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला. वहीं दूसरा मैच वृंदावन व महेशलेटा टीम के खेला गया, जिसमें वृंदावन की टीम ने 56 रनों से जीत हासिल की. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मो फैज, मो आर्यन, मो एहतेशाम, मो इरफान, मो असलम एवं किशोर कुमार की अहम भूमिका रही, जबकि मैच की कमेंट्री विभाष कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >