बालाजी एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान

बालाजी सीटेट एवं बीपीएससी अकादमी, लखीसराय में शिक्षक दिवस का उत्सव भव्य रूप से मनाया गया. इस दौरान गुरुजनों को अंगवस्त्र, बुके और डायरी-कलम देकर सम्मानित किया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया.

लखीसराय. पुरानी बाजार थाना चौक स्थित बालाजी सीटेट एवं बीपीएससी अकादमी में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत तिलक-चंदन, फूल-माला और पुष्पवर्षा के साथ शिक्षकों के स्वागत से हुई. अकादमी के संचालक सुधांशु रंजन, प्रबंधक श्यामनंदन सिंह, संदीप कुमार, धनराज भारती, मनीष राज, आर्या, मुरारी और रविंद्र बाबा ने सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छात्रा तनुजा पायल और गंगा ने गणेश वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया. मंच संचालन सिविल सेवा अभ्यर्थी श्रुति राज ने किया.

सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, बुके, डायरी-कलम देकर सम्मानित किया

सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, बुके, डायरी-कलम देकर सम्मानित किया गया. निदेशक सुधांशु रंजन ने मां पर स्वरचित पंक्तियां सुनाईं और मनोविज्ञान के आधार पर बच्चों के सर्वांगीण विकास की बात कही. उन्होंने मोटिवेशनल स्पीच दी, बच्चों को केक खिलाया और बेहतरीन शिक्षक व सच्चा राष्ट्रसेवक बनने की अपील की. प्रबंधक श्यामनंदन सिंह ने 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' गाकर जीवन का संदेश दिया. संदीप कुमार ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' गीत से सिविल सेवक बनने को प्रेरित किया. बीपीएससी शिक्षक मनीष राज ने मिमिक्री से 'मास्टर साहब' पर व्यंग्य किया. धनराज भारती ने गणित-तर्क, बाबा सर ने साहित्य पर ज्ञान साझा किया.

छात्रों ने साझा किया अनुभव

इसी संस्थान से सीटेट-एसटीईटी पास आर्या ने अनुभव साझा किया. आरती सिन्हा और आरती मेहता ने शिक्षकों पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में रौशन, तृप्ति, गंगा, राजू, अमरजीत, अभिषेक, प्रदीप, मो. आशिफ, रघुवीर, राजीव, रिजवान, सुप्रिया, रजनी सहित अन्य छात्रों का सक्रिय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >