सूर्यगढ़ा नवनिर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन

पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा स्थित एक व्यावसायिक परिसर में रविवार को क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक रामानंद मंडल के लिए एक नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया

चुनाव में विश्वास जताने के लिए विधायक ने सूर्यगढ़ा की जनता का जताया आभार

सूर्यगढ़ा. पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा स्थित एक व्यावसायिक परिसर में रविवार को क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक रामानंद मंडल के लिए एक नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष कुमोद कुमार ने किया. मौके पर लखीसराय जिला के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ एक हजार की संख्या में समर्थक शामिल रहे. अपराह्न एक बजे नवनिर्वाचित विधायक रामानंद मंडल सूर्यगढ़ा पहुंचे. यहां प्रखंड कार्यालय के समीप जदयू कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया. यहां से विधायक पैदल पुरानी बाजार सूर्यगढ़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित विधायक को माला पहनाकर एवं चादर ओढ़ाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया गया. इस दौरान विधायक ने जनता का आभार व्यक्त किया. मौके पर जदयू के वरीय नेता जनार्दन प्रसाद मेहता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, अशोक मंडल, प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी, चानन प्रखंड जातीय अध्यक्ष देवकीनंदन मंडल, पिपरिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष कारेलाल राय, पूर्व मुखिया रामानुज शर्मा, व्यवसायी अनिल साव, बड़हिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष बृजनंदन सिंह, जदयू नेता गणेश कुमार, नगर परिषद के वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थन कार्यक्रम में शामिल हुए.

———————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >