परिभ्रमण के लिए एचएम ने बस को हरी झंडी दिखा किया रवाना

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 17 फरवरी मंगलवार को उमवि खावा चांयटोला के एचएम अजय कुमार ने राजगीर व नालंदा परिभ्रमण के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मेदनीचौकी. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 17 फरवरी मंगलवार को उमवि खावा चांयटोला के एचएम अजय कुमार ने राजगीर व नालंदा परिभ्रमण के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 40 छात्र-छात्रा बस में परिभ्रमण के लिए शिक्षकों के साथ प्रस्थान किये. भ्रमण के दौरान बच्चों को नालंदा खंडहर, राजगीर गर्म कूंड, तपोवन, विश्व शांति स्तूप, पावापुरी का दर्शन कराया गया. जिसमें परिभ्रमण में गये एचएम अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजू कुमार, रवीना राज, गीतांजलि आदि शिक्षकों ने बच्चों को सभी स्थलों की जानकारी दी, फिर दर्शन के बाद पुनः अपने मूल विद्यालय बस से बच्चे लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >