60 वर्षीय वृद्धा को बाइक चालक टक्कर मारकर हुआ फरार

मेदनीचौकी व सूर्यगढ़ा थाना की सीमा पर बाइक चालक 60 वर्षीया महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया.

सूर्यगढ़ा. मेदनीचौकी व सूर्यगढ़ा थाना की सीमा पर बाइक चालक 60 वर्षीया महिला को टक्कर मारकर फरार हो गया. घटना मंगलवार अपराह्न करीब 2 बजे की है. घायल महिला की पहचान सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर गांव के रहने वाले फकीरा मंडल की पत्नी कैलाश देवी के रूप में हुई. जिसका सूर्यगढ़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया व उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया. महिला के सिर और दाहिनी हाथ में चोटें आयी है. हाथ फैक्चर होने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >