शराब बेचने से मना करने पर मारपीट, चार लोग जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शराब बेचने से मना करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी. घटना पूर्वाह्न 10 बजे की बतायी गयी.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शराब बेचने से मना करने पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गयी. घटना पूर्वाह्न 10 बजे की बतायी गयी. घटना में नवाबगंज गांव के रहने वाले दानो साव का 60 वर्षीय पुत्र विनोद साव, विनोद साहू की पत्नी 55 वर्षीय अझली देवी, उसका 19 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार व नवाबगंज गांव के रहने वाले नाको साव का 60 वर्षीय पुत्र अर्जुन साव शामिल हैं. सभी घायलों का सूर्यगढ़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार किया गया. घायल अझली देवी ने बताया कि गांव के ही रहने वाले भुलेतन राम का पुत्र एवं प्रेमा राम का पुत्र उनके खेत के समीप शराब बेचता था. मना करने पर चार लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर मारपीट की. मारपीट करने वालों में भुलेटिन राम का तीन पुत्र व प्रेमा राम का एक पुत्र शामिल है. प्रभारी थानाध्यक्ष मो आलम ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है अभी आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >