भलुई पंचायत के सरपंच की पत्नी की आकस्मिक मौत

भलुई पंचायत के सरपंच की पत्नी की आकस्मिक मौत

चानन. प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के सरपंच दशरथ तुरी की पत्नी अनीता देवी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि अचानक हृदयाघात होने पर उन्हें इलाज कराने के लिए जमुई ले जाया गया था. जहां चिकित्सक ने उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर कर दिया था. इसी दौरान पटना जाने की तैयारी की जा रही थी. इस दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. मौत की खबर सुन कर कई प्रतिनिधियों ने भलुई गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व शोक प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >