इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आये छात्रों ने मकान मालिक के घरों में की चोरी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा मकान मालिक के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है.

हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा मकान मालिक के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित मकान मालिक हलसी गांव निवासी किशोरी सिंह के पुत्र अवधेश कुमार सिंह है. पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि एक फरवरी से शुरू इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आये छह छात्रों को किराये पर अपने घर में तीन रूम दिया था. उसी तीन रूम में सभी छात्र रहकर परीक्षा दिया करता था. जब 9 फरवरी सोमवार को परीक्षा खत्म हुआ तो सभी छात्र घर जाने के लिए तैयारी करने लगा, तो सूर्यगढा थाना क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी गोलू कुमार उर्फ रजनीश कुमार व सन्नी कुमार का मोबाइल फोन रूम से चोरी हो जाने की बात मकान मालिक को बताया गया. मकान मालिक द्वारा सभी पांच छात्रों का बैग खोलकर देखा तो बैग में भी मोबाइल नहीं था. मकान मालिक की पत्नी ने कहा कि सुबह छह छात्र परीक्षा देने के लिए रूम से बाहर निकला. छह छात्रों में पांच छात्र परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा, लेकिन मुंगेर गुद्दा निवासी मो इम्तियाज के पुत्र सन्नी रजा सोमवार को करीब दस बजे अपना बैग पैक कर घर जाने के लिए निकला तो मकान मालिक की पत्नी द्वारा बैग दिखाकर जाने को कहा गया तो सन्नी ने कहा कि उसके पिताजी की तबीयत बहुत खराब है और वह अपने गाड़ी से भाग गया. सन्नी द्वारा दो छात्रों का मोबाइल व उनके पूजा रूम से सोने का सिकरी, झुमका व अंगुठी जो करीब 2.5 ग्राम का था, सन्नी द्वारा चोरी कर लिया गया. इसे लेकर हलसी थाना में लिखित आवेदन दिया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि सोमवार को परीक्षा देने आये छात्र के द्वारा मकान मालिक के घरों में चोरी करने का मामला संज्ञान में आया है. वहीं आवेदन मिलने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >