लंबित मामलों पर सख्ती, लापरवाहों से मांगा स्पष्टीकरण

लंबित मामलों पर सख्ती, लापरवाहों से मांगा स्पष्टीकरण

एसडीओ ने बैठक कर की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सूर्यगढ़ा. पिपरिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित मामलों व जन शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गयी. एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गयी. इसमें कई विभागों की प्रगति संतोषजनक पायी गयी. इस पर एसडीएम ने संबंधित पदाधिकारियों की सराहना की, हालांकि बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे कुछ अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. एसडीएम ने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता पर आगे सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक के अंत में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समन्वय, पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की गयी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके. मौके पर एडीएसओ अतुल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितु रंजन कुमार, सीडीपीओ रीना कुमारी अलावे प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >