पीरीबाजार. पुलिस ने रविवार को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते पीरीबाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर चौरा राजपुर पंचायत के लहसोरवा निवासी दिनेश यादव के पुत्र परशुराम यादव को 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
