किऊल और लखीसराय स्टेशन पर कांवरियों की भीड़, आरपीएफ-जीआरपी अलर्ट, सड़क मार्ग पर भी बढ़ा दबाव

श्रावणी मेला शुरू हो गया है और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है, जबकि सड़क मार्ग पर भी वाहनों का दबाव देखा जा रहा है.

Shravani Mela: लखीसराय. श्रावणी मेला गुरुवार से शुरू हो गया है. बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. सुल्तानगंज पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, जिससे दोनों स्टेशनों पर दिनभर चहल-पहल बनी हुई है.

पड़ोसी जिलों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु

शेखपुरा, जमुई, नवादा समेत आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने के लिए किऊल और लखीसराय स्टेशन पहुंच रहे हैं. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है.

आरपीएफ और जीआरपी ने बढ़ाई चौकसी

श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त निगरानी शुरू कर दी है. सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कराई जा सके.

सड़क मार्ग पर भी बढ़ा वाहनों का दबाव

रेल मार्ग के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज की ओर रवाना हो रहे हैं. बाइक और चारपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से एनएच-80 पर यातायात का दबाव बढ़ गया है. शाम होते ही विद्यापीठ चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगती हैं.

विद्यापीठ चौक पर दिख रहा मेले जैसा माहौल

Shravani Mela: सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालु विद्यापीठ चौक पर रुककर चाय-नाश्ता करने के बाद आगे की यात्रा पर निकल रहे हैं. श्रावणी मेले के स्वागत में पूरे चौक को भगवा झंडों से सजाया गया है, जिससे यहां धार्मिक और उत्सवी वातावरण बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >