बालिका के लिए पहली स्कूल की स्थापना सावित्री बाई फूले ने किया

सावित्री बाई फूले के जन्मदिन के अवसर पर जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रामगढ़ चौक सावित्री बाई फूले के जन्मदिन के अवसर पर जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया. महिला व बाल विकास निगम के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप फॉर शरमा रामगढ़ चौक पर यह आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने की. सर्वप्रथम जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज सिन्हा, हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वार्डन सह शिक्षिका वीणा भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की. जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजना के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन कर रहे हब के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि आज बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण के अप्रतिम उदाहरण सावित्री बाई फूले का जन्मदिन है. उन्होंने बालिका के शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, समाज के द्वारा ताने सुने, उनके ऊपर कीचड़ फेंका गया, उनका भी बाल विवाह हुआ था, फिर भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे और बालिका के लिए पहला विद्यालय की स्थापना किये. महिला शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए जो भी प्रयास अभी किये जा रहे हैं, इस सब के अग्रदूत वहीं हैं. इसलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर सभी संकल्प लें कि बाल विवाह नहीं करेंगे और न किसी को करने के लिए प्रेरित करेंगे. इसका विरोध कर विकसित भारत बनाने में सहयोग करेंगे. कार्यक्रम समापन के पहले सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया व स्वच्छता प्रबंधन किट्स का वितरण भी सभी छात्राओं के बीच किया गया. मौके पर दर्जनों छात्रा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >