गेरुआ पुरसंडा पंचायत में सहयोग शिविर की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

गेरुआ पुरसंडा पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का बीडीओ अर्पित आनंद ने निरीक्षण किया. उन्होंने गंदगी और बंद चापाकल की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए.

Sahayog Camp: हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत गेरुआ पुरसंडा पंचायत में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का सोमवार को बीडीओ अर्पित आनंद और सीओ संजीव कुमार राय ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने शिविर स्थल, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

गंदगी पर बीडीओ ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक भवन परिसर में जगह-जगह कचरे का अंबार मिला. इसे लेकर बीडीओ अर्पित आनंद ने नाराजगी व्यक्त की और स्वच्छता प्रखंड प्रशिक्षिका रागिनी कुमारी को फटकार लगाई. उन्होंने मंगलवार सुबह तक पूरे परिसर की सफाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए.

बंद चापाकल की मरम्मत के निर्देश

शिविर स्थल और पंचायत भवन के समीप लगा चापाकल बंद मिला. इस पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कनीय अभियंता किरण कुमारी को अविलंब इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाएं पहले से दुरुस्त रहनी चाहिए.

25 आवेदन पहले ही पहुंचे

प्रशासन के अनुसार सहयोग शिविर के लिए अब तक 25 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. मंगलवार को शिविर के दौरान और भी आवेदन आने की संभावना है. अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यथासंभव मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित करें.

ग्रामीणों को योजनाओं का मिलेगा लाभ

Sahayog Camp: बीडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है. इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को सक्रिय रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं.

और पढ़ें: बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, वेतन भुगतान को लेकर सरकार से की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >