सदर अस्पताल: सोमवार का ड्यूटी रोस्टर जारी, जानें इमरजेंसी और ओपीडी में किन डॉक्टरों की है तैनाती

सोमवार 11 मई को सदर अस्पताल जाने से पहले देखें ओपीडी शेड्यूल, किस विभाग में हैं कौन डाक्टर.

लखीसराय: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. इसके तहत इमरजेंसी, पेडिया (शिशु) ओपीडी और एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में डॉक्टरों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

इमरजेंसी वार्ड का ड्यूटी रोस्टर

इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की लगातार जांच और त्वरित इलाज के लिए 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है. प्रबंधन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार:

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ. मो. साहिद वासिम ड्यूटी पर रहेंगे.
  • दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक: डॉ. अवधेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे.
  • रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक: नाइट शिफ्ट की जिम्मेदारी डॉ. अमरेश कुमार संभालेंगे.

पेडिया ओपीडी और एसएनसीयू (SNCU) की व्यवस्था

शिशु रोग विभाग (पेडिया ओपीडी) में सोमवार को बच्चों के इलाज के लिए डॉ. पवन कुमार तैनात रहेंगे.

वहीं, गंभीर नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल के लिए एसएनसीयू वार्ड में निम्नलिखित डॉक्टरों की शिफ्ट तय की गई है:

  • सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: डॉ. विभूषण ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
  • दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक: डॉ. हरदीप बागड़िया नवजातों की देखभाल करेंगे.
  • रात 8:00 बजे से गुरुवार की सुबह 8:00 बजे तक: डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों को अपने निर्धारित समय पर वार्ड में उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >