अरमा व बरियारपुर पंचायत में लगा राजस्व महाअभियान शिविर

अरमा व बरियारपुर पंचायत में लगा राजस्व महाअभियान शिविर

सूर्यगढ़ा. राजस्व महा अभियान के तहत बुधवार को बरियारपुर पंचायत में पंचायत भवन में तथा अरमा पंचायत में पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. बरियारपुर पंचायत में आयोजित शिविर में जमीन से जुड़ी समस्याओं जैसे दाखिल खारिज नामांतरण परिमार्जन बंटवारा जमाबंदी सुधार जैसे मामले के कुल 106 आवेदन प्राप्त किये गये. जबकि अरमा गांव पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में सीओ स्वतंत्र कुमार की उपस्थिति में कुल 78 आवेदन प्राप्त किया गया. सीओ ने बताया कि सभी आवेदन की ऑनलाइन इंट्री कर ली गयी है, ताकि उसका त्वरित समाधान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >