रामेश्वर धाम शिव मंदिर बनेगा श्रद्धालुओं के आस्था का प्रतीक

Rameshwar Dham Shiva Temple will be built as a symbol of devotees' faith

सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत सिंगारपुर स्थित श्री रामेश्वर धाम न्यास समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित विशाल रामेश्वर धाम शिव मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया. पाइलिंग की ढलाई का शुभारंभ किया गया. यह कार्य डीएम मिथिलेश मिश्र की विशेष पहल और प्रेरणा से प्रारंभ हुआ, जिससे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को नयी गति मिली है. पाइलिंग कार्य का शुभारंभ न्यास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार, सचिव सीताराम सिंह, कोषाध्यक्ष रामधार सिंह, संरक्षक सदस्य सह फिल्मकार रविराज पटेल तथा पूर्व बैंक प्रबंधक सीताराम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह और आस्था का विशेष वातावरण देखा गया. एसडीएम सह न्यास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने कहा कि रामेश्वर धाम शिव मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक पहचान को भी सशक्त करेगा. वहीं संरक्षक सदस्य सह फिल्मकार रविराज पटेल ने कहा कि यह मंदिर धार्मिक महत्व के साथ-साथ पुरातात्विक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में यह स्थल क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक बनेगा तथा दूर-दूर से श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं को आकर्षित करेगा. इस अवसर पर न्यास समिति के सदस्यों में निरंजन सिंह, शंभु पासवान, विजय शंकर सिंह, नितेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामदुलार सिंह, शिवशंकर सिंह, सनोज कुमार, सुशील सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने मंदिर निर्माण कार्य के सफल और शीघ्र पूर्ण होने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >