मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति व मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों और इसके नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

सूर्यगढ़ा. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति व मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों और इसके नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह कारण रहे थे. धरना के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड कार्यालय में ज्ञापन भी दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून को कमजोर करके इसे एक सामान्य सरकारी योजना में बदलना चाहती है. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलावों से ग्रामीण गरीबों का काम का कानूनी अधिकार छीन रहा है. जो संविधान की भावना के विपरीत है. नेताओं ने इस कदम को गरीब विरोधी बताया. नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हो रही है. उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है. जिससे उनके काम का अधिकार का हनन हो रहा है. कांग्रेस के प्रमुख मांग में मनरेगा के बजट में की गयी कटौती को वापस लेना, मजदूरों का बकाया भुगतान तुरंत सुनिश्चित करना और काम के दिनों की संख्या बढ़ाना शामिल है. ताकि ग्रामीण पलायन को रोका जा सके. भक्तों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मनरेगा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक अपने आंदोलन को और तेज करेगी. यहां धरना कार्यक्रम में कांग्रेस नेता नरेश यादव परशुराम सिंह, कांग्रेस के प्रखंड सचिव धनेश्वर प्रसाद वर्मा, अरुण यादव, मोहम्मदपुर बरैय टोला के दिनेश महतो, अभयपुर कसवा के सुभाष चंद्र सिंह आदि मौजूद. इसके पहले कार्यकर्ताओं ने अलीनगर पंचायत के खर्रा निवासी मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रह चुके सीताराम सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया. ————————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAUSHAN BHAGAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >