गणतंत्र दिवस की तैयारी में सभी अधिकारियों ईमानदारी के साथ करें काम: डीएम

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, स्थित मंत्रणा कक्ष में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक प्रभारी मंत्री एवं विभिन्न पदाधिकारी महादलित बस्तियों में जाकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में होंगे शामिल लखीसराय. गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय, स्थित मंत्रणा कक्ष में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की शुरुआत में डीएम ने पिछले वर्ष 26 जनवरी को आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा अनुभवों के आधार पर इस वर्ष कार्यक्रम को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारी में सभी विभाग के अधिकारियों अपने कार्य का ईमानदारीपूर्व निर्वाह करने का निर्देश दिया. इस वर्ष गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं संदेशपरक झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा. शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई, परिवहन विभाग, कौशल विकास केंद्र, उत्पाद विभाग, आईसीडीएस एवं जीविका द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जायेगी. इन झांकियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सामाजिक संदेशों को आमजन तक पहुंचाया जायेगा. झांकी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों को ट्रॉफी एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं विभिन्न पदाधिकारी महादलित बस्तियों में जाकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिससे सामाजिक समरसता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिल सके. साथ ही शहीदों के आश्रितों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जा सके. गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के नागरिकों को भी ‘नागरिक सम्मान’ से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया. संध्या काल में स्थानीय नगर भवन में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी. इसके अतिरिक्त गांधी मैदान में सलामी परेड का पूर्वाभ्यास 17 से 24 जनवरी 2026 तक नियमित रूप से किया जायेगा, ताकि परेड का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सके. बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणी, एसडीएम प्रभाकर कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, डीइओ यदुवंश राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, आईसीडीएस की डीपीओ वंदना पांडेय, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, नप ईओ लखीसराय डॉ. रमण कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >