सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस को दो अलग-अलग जगहों से शराब की दो बड़ी खेप जब्त करने में सफलता मिली है. थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को वलीपुर बहियार से लावारिस अवस्था में पड़ा 116 लीटर विदेशी शराब जब्त की. यहां से पुलिस ने 375 एमएल का कुल 310 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है. इधर, खिलहा दियारा से पिपरिया थाना की पुलिस ने कुल 106 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की. यहां से पुलिस ने 750 एमएल का 119 बोतल तथा 375 एमएल का 46 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
शराबी गिरफ्तार, लावारिस अवस्था में 20 बोतल विदेशी शराब बरामद
लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान जहां किऊल थाना क्षेत्र से लावारिस अवस्था में 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, वहीं टाउन थाना क्षेत्र से एक शराबी को भी गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के बिच्छवे से ग्रीन लेबल कंपनी की 750 एमएल की 20 बोतल में बंद कुल 15 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी है. वहीं लखीसराय टाउन थाना क्षेत्र के चरोखरा से शराब के नशे में उसी गांव के वार्ड नंबर 18 निवासी स्व. सत्य प्रकाश केवट के पुत्र चंदन केवट को पकड़ा है. उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
