पिपरिया थाना में घुसा बाढ़ का पानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने का रास्ता नहीं

पिपरिया में गंगा और क्यूल नदी का जलस्तर बढ़ने से थाना और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।

सूर्यगढ़ा (लखीसराय). गंगा एवं क्यूल नदी के जलस्तर में काफी तेज गति से वृद्धि होने की वजह से पिपरिया क्षेत्र में बाढ़ से मुश्किलें और बढ़ गई है. शनिवार को कई नए इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया. पिपरिया प्रखंड के पंच पंचायत में से चार पंचायत वलीपुर रामचंद्रपुर पिपरिया एवं मोहनपुर पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हो रहा है. लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है.

पिपरिया थाना में घुसा बाढ़ का पानी

पिपरिया थाना में बाढ़ का पानी घुस जाने से पुलिस कर्मियों को कार्य में परेशानी हो रही है. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि किसी तरह यहां कार्य करने की मजबूरी हो रही है. थाना में पानी घुसा हुआ है. पुलिस बाढ़ की स्थिति में ही काम करने को मजबूर है.

पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन तक जाने का रास्ता नहीं

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमन नजर ने बताया कि रामचंद्रपुर गांव स्थित है पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन तक जाने का रास्ता नहीं है. भवन तक पहुंचाने के रास्ते में तीन जगह बाढ़ का पानी है. ऐसी स्थिति में पिपरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पुराने भवन में शिफ्ट किया गया है. पुराने भवन के कैंपस में भी बाढ़ का पानी जमा है. स्वास्थ कर्मी एवं मरीज पानी से होकर ही आवागमन करने को मजबूर हैं.

नाव परिचालन की ली जानकारी

प्रभारी अंचल अधिकारी सह राजस्व अधिकारी जैनुल आबेदीन ने बताया कि कुल 19 निजी नाव का परिचालन किया जा रहा है. नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है. कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. प्रभारी अंचलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को सूर्यगढ़ा से पथुआ जाने वाली नाव का परिचालन की जानकारी ली गई. नाव के रूट को लेकर निर्देश दिया गया है.

पिपरिया थाना में बाढ़ का पानी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >