चानन. जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र रामसीर समेकित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. शिविर में एचआइवी, सिफलिस, बीपी, शुगर, गैस से संबंधित बीमारियों की जांच पड़ताल कर डॉक्टरों द्वारा परामर्श के साथ ही दवा उपलब्ध करायी गयी. इस दौरान डॉक्टर जितेंद्र कुमार लाल ने ग्रामीणों को दवा के साथ जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई बीमारी हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जायें. उनके परामर्श के बिना कोई दवा नहीं लें. उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की जानकारी होने से उससे बचाव किया जा सकता है. खानपान पर ध्यान दें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें. ताकि मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव हो सके. मौके पर जिला पर्यवेक्षक मनोरंजन कुमार, जिला लेखा सहायक प्रमोद कुमार, परामर्शी सदर अस्पताल अनिल कुमार, सीएचओ ब्यूटी कुमारी, एएनएम, सरिता कुमारी, पिंकी कुमारी, आशा सरिता कुमारी, आशा फैसिलिटेटर उषा कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
