जगह-जगह लोगों ने पिकनिक का उठाया आनंद

जगह-जगह लोगों ने पिकनिक का उठाया आनंद

कई जगहों पर किया गया वनभोज का आयोजन

चानन. नूतन वर्ष के मौके पर विभिन्न जगहों पर युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. श्रृंगी ऋषि डैम, मां जालप्पा स्थान, बासकुंड डैम, कछुआ, महाजन्मा, चेहरौन, गोबरदहा, गोबरदोबा, किऊल नदी किनारे, विभिन्न जंगलों के झरना के पास जंगलों में लोगों ने नये साल में वनभोज का आनंद उठाया. इस दौरान शाकाहारी व मांसाहारी का भोज का आनंद लिया. जगह-जगह पर युवाओं की टोली मिनी साउंड पर नाचते गाते झूमते नजर आये. लोग रात्रि 12 बजने के बाद से ही नये साल का एक दूसरे का बधाई देते रहे. मुखिया ने पंचायत वासियों को नये साल में वनभोज का आयोजन किया गया था. कुंदर, भलुई, संग्रामपुर, जानकीडीह, मलिया, इटौन, गोहरी, लाखोचक, खुटुकपार, महेशलेटा मुखिया के द्वारा वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने आनंद उठाया. पैक्स अध्यक्ष मिथलेश यादव, चंदन कुमार, अशोक यादव, सुबोध साव जितेंद्र राम, मनीष कुमार सहित अन्य लोगों के द्वारा वानभोज का आयोजन किया गया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय, प्रतिनिधि गोपाल यादव, किशोर कुमार, राजेश्वरी मंडल, उप मुखिया मुरारी मेहता, विक्रम कुमार, सोफेंदर यादव, डॉ राजेंद्र बिंद, राहुल कुमार, सूरज कुमार, मुन्ना कुमार, सन्नी कुमार, श्यामदेव प्रसाद चौरसिया, फुलौडी मंडल, रंजीत मोदी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >