पैक्स चुनाव को लेकर एसडीएम-एसडीपीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखीसराय और सूर्यगढ़ा में पैक्स चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एसडीएम और एसडीपीओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया है.

Lakhisarai PACS Election: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). पैक्स चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की.

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न बूथों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली.

पुलिस बल को दिए आवश्यक निर्देश

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने, विधि-व्यवस्था पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल और प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया.

क्षेत्र में लगातार जारी है निगरानी

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम चुनाव के दौरान पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

चार पैक्स में हुआ मतदान

Lakhisarai PACS Election: बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर, बरियारपुर, चौरा राजपुर और कसवा पैक्स में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान कराया गया. मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >