जल-जीवन-हरियाली दिवस पर सरकारी जल निकायों पर अतिक्रमण की हुई समीक्षा

जल-जीवन-हरियाली दिवस पर सरकारी जल निकायों पर अतिक्रमण की हुई समीक्षा

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया. जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम मंगलवार को किया जाता है, हालांकि मंगलवार को जिला में अनेक कार्यक्रम होने की वजह से यह आयोजन बुधवार को किया गया. प्रत्येक महीने में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन एक नोडल विभाग द्वारा किया जाता है. सितंबर महीने में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन राजस्व शाखा, लखीसराय के द्वारा किया गया. बुधवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस अंतर्गत परिचर्चा का विषय ‘अतिक्रमण जल निकाय को अतिक्रमण मुक्त कराना’ पर परिचर्चा की गयी. अपर समाहर्ता सुधांशु खेशर द्वारा डीएम एवं सभी पदाधिकारियों को परिचर्चा के विषय वस्तु से अवगत कराते हुए जल-जीवन-हरियाली अंतर्गत अतिक्रमण जल निकाय को अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित कार्य एवं प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गयी. बैठक के दौरान डीएम ने द्वारा सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी व जल निकाय जैसे आहार, तालाब, पइन कार्य से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया गया. वहीं डीएम ने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है कि किसी भी तरह के सरकारी जल निकाय पर अतिक्रमण की सूचना आम जनता जिला प्रशासन को शीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे, जिससे कि प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगा. मौके पर डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, निदेशक (एनईपी) नीरज आनंद एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >