नप सूर्यगढ़ा का 168.89 करोड़ का बजट पारित

21 वार्ड पार्षदों के सर्वसम्मति से किया बजट पारित

सूर्यगढ़ा. नगर परिषद कार्यालय सूर्यगढ़ा के सभागार में शनिवार को अध्यक्ष रूपम देवी की अध्यक्षता में बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मूलभूत जरूरतों की पूर्ति, चतुर्दिक विकास और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए सत्र 2025-26 के लिए नगर परिषद सूर्यगढ़ा का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित की मौजूदगी में इस बैठक के बीच रहे 21 पार्षदों की सर्वसम्मति से 168 करोड़ 89 लाख का बजट प्रस्तुत व पारित किया गया. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आगामी चालू वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति कर की वसूली का लक्ष्य 20 लाख रुपये रखा गया है. आगामी वर्ष में अभी और निर्धारण एवं नये मकान को होल्डिंग कर के दायरे मिलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद सूर्यगढ़ा के नागरिकों के जीवन स्तर को उठाने के लिए नागरिकों को संपत्ति कर का भुगतान आवश्यक है. वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से 30 जून तक भुगतान पर नागरिकों को पांच प्रतिशत की छूट एवं वर्षा जल संयोजन पर पांच प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का प्रावधान है. जबकि वित्तीय वर्ष के एक अक्तूबर से 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह दंड का प्रावधान है. बैठक में सदस्यों को नगर परिषद को विभिन्न मदों से संभावित आय की जानकारी दी गयी.

ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में सभापति रूपम देवी के अलावा, उपसभापति बालेश्वर सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी श्वेता कुमारी, वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद, अमृत भाई पटेल, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा, संतोष कुमार, प्रधान सहायक प्रिंस कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >