अब ओएनडीएलएस पोर्टल पर देनी होगी जानकारी

सहायक औषधि नियंत्रक ने दवा व्यवसायियों के साथ बैठक कर दी जानकारी

लखीसराय. सदर अस्पताल परिसर में शुक्रवार को दवा व्यवसायियों के साथ सहायक औषधि नियंत्रक ललन कुमार सिन्हा ने बैठक कर राष्ट्रीय पोर्टल ओएनडीएलएस के बारे में जानकारी दी. इस दौरान बताया कि पूर्व में जहां लोग राज्य स्तरीय पोर्टल एक्सएलएन के जरिये कार्य किया जाता था, लेकिन अब राष्ट्रीय पोर्टल ओएनडीएलएस के जरिये कार्य होगा. आगामी एक अप्रैल से दवा कारोबारी अपने लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं लाइसेंस सहित अन्य कार्य भी अब इसी पोर्टल के जरिये किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एक पोर्टल के माध्यम से अब दवा व्यवसायियों का सारा कार्य किया जा सकेगा. मौके पर मोहन प्रसाद सिंह, शैलेंद्र कुमार, रामानंद प्रसाद, प्रेमचंद कुमार मोहन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार, कमलेश प्रसाद सिन्हा, जितेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >