नये डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया बड़हिया का दौरा

नये डीएम शैलेंद्र कुमार ने किया बड़हिया का दौरा

बड़हिया में योजनाओं की जानी हकीकत,

लोगों से की पीएनजी गैस अपनाने की अपील

बड़हिया. जिले के नये जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार का मंगलवार को बड़हिया दौरा काफी सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़ा रहा. उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. दौरे के दौरान डीएम ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि बड़हिया को एक मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. उन्होंने विशेष रूप से पीएनजी गैस पाइपलाइन योजना का जिक्र करते हुए लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है, जिससे घरेलू गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी. इस क्रम में जिलाधिकारी बड़हिया नगर सीमांत स्थित ज्ञान भारती उच्च विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये. इसके अलावा, जिलाधिकारी जगदंबा हिंदी पुस्तकालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और उनके संकलन को लेकर पहल की बात कही. उन्होंने कहा कि इस तरह की धरोहरों को सुरक्षित रखना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या प्रमुख रूप से सामने आयी. इस पर डीएम ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. मौके पर एसडीएम, बीडीओ प्रतीक कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >