2025 विस चुनाव में एनडीए ने 225 सीट जीतने का रखा है लक्ष्य: प्रेमरंजन पटेल

सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल शुक्रवार को प्रखंड के गोपालपुर गांव पहुंचे.

चानन. सूर्यगढ़ा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल शुक्रवार को प्रखंड के गोपालपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षक शशिशेखर मेहता के बड़े भाई स्व शिवदानी मेहता के श्राद्ध कार्यक्रम में परिवार से मिले. वहीं गोपालपुर से लौटने के क्रम में मननपुर बाजार में पत्रकार वार्ता किया. जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रियाकलापों से जनता खुश है. इसी की नतीजा है कि बीते चार विधानसभा उपचुनाव में जनता ने एनडीए उम्मीदवारों को जिताया है. वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एनडीए 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. वहीं उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और पंचायत स्तर तक एनडीए नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >