पचेना गांव में युवक की हत्या, पिता समेत तीन पुत्रों को किया नामजद प्राथमिकी दर्ज

पचेना गांव में युवक की हत्या, पिता समेत तीन पुत्रों को किया नामजद प्राथमिकी दर्ज

एफएसएल टीम पहुंचकर लिया घटनास्थल से उठाया सैंपल लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के पचेना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गयी. हत्या को लेकर युवक के पिता ने टाउन थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें पचेना गांव निवासी रामबालक यादव के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गांव के ही श्रवण यादव व उनके पुत्र सूरज यादव, कन्हैया यादव उर्फ टुन्ना यादव एवं राहुल यादव पर हत्या हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक के पिता रामबालक यादव ने टाउन थाना में दिये आवेदन में कहा है कि 14 मार्च की रात्रि आठ बजे जब उनके पुत्र गोलू कुमार खाना खाकर सोने जा रहा था, उसी वक्त श्रवण यादव के पुत्र सूरज कुमार यादव उनके पुत्र गोलू को बुलाने के लिए घर पहुंचा. उनके द्वारा पूछे जाने पर कहा गया कि गोलू सो रहा है, लेकिन सूरज की आवाज सुनकर गोलू जब बाहर आया तो सूरज ने कहा कि होली का गाना गाकर तीन-चार घंटे में लौट जायेंगे. गोलू बाहर निकल गया. वह निश्चिंत होकर सो गये. सुबह चार एवं पांच बजे के बीच उठकर वह मवेशी को चारा दे रहा था उसी वक्त श्रवण यादव अपने तीनों पुत्रों के साथ गोलू का शव फेंक कर भागने लगा. शव को जब उन्होंने देखा तो वह गोलू था. थानाध्यक्ष ने बताया कि 16 मार्च को एफएसएल टीम की जांच पड़ताल की गयी है. सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >