प्रतिनिधि, हलसी. थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहारी गांव से अज्ञात चोरों के द्वारा उसी गांव के निवासी त्रिपुरारी सिंह के पुत्र स्वामी जी की एक दुधारू भैंस को चुरा लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों के द्वारा लगभग 60 हजार रुपया मूल्य के भैंस की चोरी कर लिया गया. इस संबंध में स्वामी जी ने बताया कि रात्रि में 10 बजे तक वे बथान पर बैठे हुए थे. उसके बाद खाना खाकर वे लोग सोने के लिए चले गये. वहीं शुक्रवार की जब बथान पर पशुओं को चारा देने के लिए गये तो बथान पर भैंस नहीं थी. जिसकी काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया. उन्होंने बताया कि उनके गांव में सरकार की तरफ से सीसीटीवी कैमरे भी लगाया गया है, लेकिन जब वे लोग थाने पर आकर सीसीटीवी कैमरे को देखना चाहे तो उस समय का रिकॉर्ड भी नहीं मिल पाया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि तरहारी गांव निवासी स्वामी जी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. जहां अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पशु की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. गायत्री परिवार के द्वारा एक दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का होगा आयोजन प्रतिनिधि, हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्रतापपुर गांव में गायत्री परिवार के द्वारा एक दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रतापपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो के द्वारा किया गया. श्री महतो ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा साहू सामुदायिक भवन परिसर प्रतापुर में नेशनल सेमिनार को लेकर आचार्य मनीष कुमार के द्वारा प्रवचन कार्यक्रम किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शनिवार के सुबह 10 बजे से संध्या तक प्रवचन का आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
