विद्यापीठ चौक पर मेडिकल कॉलेज का जल्द मिल सकता है सौगात

जिलेवासियों को इस साल मेडिकल कॉलेज का सौगात मिल सकती है

-जिले में टेक्निकल एजुकेशन के लिए अब तक डिप्लोमा एवं डिग्री का उपलब्ध है कॉलेज

-सिर्फ मेडिकल कॉलेज नहीं होने के कारण जिले में टेक्निकल एजुकेशन हब में हो रही कमी

-नगर सभापति अरविंद पासवान मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान मेडिकल कॉलेज को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

-जदयू के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार सीएम द्वारा समृद्धि यात्रा के दौरान किया जा सकता है मेडिकल कॉलेज का घोषणा

लखीसराय

जिलेवासियों को इस साल मेडिकल कॉलेज का सौगात मिल सकती है. लखीसराय जिला टेक्निकल एजुकेशन के लिए टेक्निकल कॉलेजों का हब बन चुका है. विद्यापीठ चौक पर वर्षों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पूर्व से ही स्थापित है. जिसमें शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर परिपक्व किया जाता है. वहीं यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग शिक्षक बनते हैं. वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज के बाद आईटीआई कॉलेज खोला गया. जिसके बाद हलसी प्रखंड के शिवसोना में इंजीनियरिंग कॉलेज, रामगढ़ चौक प्रखंड के नोनगढ़ में पारा मेडिकल कॉलेज बन चुका है. वहीं शहर के नया बाजार में एएनएम कॉलेज को भी खोला जा चुका है. जहां इन सभी में पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है. जिले में अब मेडिकल कॉलेज निर्माण की बारी आने वाली है. जिसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहल शुरू कर दी है. रविवार को पिपरिया दियारा में सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के कार्यक्रम के दौरान उनके कानों तक लोगों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण की बात पहुंचायी है. कयास लगाया जा रहा है कि आगामी 15 फरवरी को मुख्यमंत्री का लखीसराय में समृद्धि यात्रा हो सकता है. जिसके लिए जदयू के नेताओं एवं सूर्यगढ़ा विधायक, सभापति के अलावा अन्य जदयू के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा शहर में ही मेडिकल कॉलेज खोलने के बात की मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा में घोषणा हो सकती है. मुख्यमंत्री के घोषणाओं में विद्यापीठ चौक पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा भी शामिल हो सकती है. नगर सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि विद्यापीठ चौक पर मेडिकल कॉलेज को प्राथमिकता के साथ विद्यापीठ चौक से जमुई मोड़ तक एक और बाइपास, मरीन ड्राइव, कृमिला पार्क की पूर्णत: निर्माण समेत अन्य मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >