एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण को ले हुई जमीन की मापी

एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण को ले हुई जमीन की मापी

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर पंचायत के अमुआरी में एकलव्य आवासीय विद्यालय के निर्माण करवाने को लेकर लगातार अधिकारियों का आना जाना लगा है. बता दें कि पूर्व जिला परिषद सदस्य आशुतोष कुमार की पहल पर बरियारपुर पंचायत में एकलव्य विद्यालय के निर्माण को लेकर जनवरी 2025 में डीसीएलआर सीतू शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया था. जबकि गुरुवार को सीओ स्वतंत्र कुमार, राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार तथा बरियारपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक राज उर्फ चुन्नू की उपस्थिति में जमीन की मापी की गयी. मुखिया द्वारा बताया गया कि लंबे समय से एकलव्य विद्यालय बनने की बात चल रही है. अधिकारी लगातार प्रयास में लगे हैं कि एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण हो, हालांकि उक्त जगह पर विद्यालय का निर्माण होने से आने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी, रेल व सड़क दोनों मार्ग से यह क्षेत्र जुड़ा हुआ है. एकलव्य विद्यालय होने से आसपास के आदिवासी क्षेत्रों को काफी सहूलियत होगी, साथ ही छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. मौके पर सीओ स्वतंत्र कुमार के साथ राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार, वार्ड सदस्य जनक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >