मंटू यादव हत्याकांड में नया मोड़, 8 लोगों पर साजिशन हत्या का आरोप

बड़हिया में मंटू यादव हत्याकांड में नया मोड़, परिजनों ने 8 लोगों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

बड़हिया (लखीसराय). आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में दिनदहाड़े मंटू यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक के परिजनों ने बड़हिया थाना में लिखित आवेदन देकर 8 लोगों को नामजद किया है और साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने पुलिस से सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इलाज के दौरान मंटू की हुई थी मौत

आवेदन में बताया गया है कि 4 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे मंटू यादव घर से आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार घास लाने गया था. आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया. गोली लगने से मंटू गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार यह अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पूर्व विवाद और आपसी रंजिश के कारण साजिश रचकर की गई हत्या है. आवेदन में रौशन सिंह, जोगेंद्र यादव, नवीन यादव समेत 8 लोगों को नामजद किया गया है.

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी

परिजनों ने पुलिस को घटना से जुड़े कई अहम बिंदुओं की जानकारी दी है और आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच की मांग की है. साथ ही कहा है कि जांच में किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए. इधर, घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है. बड़हिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. नामजद आरोपियों पर लगे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. जांच और साक्ष्य के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >