ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, आरपीएफ व जीआरपी ने किया शव बरामद

किऊल-मोकामा रेलखंड के बीच अशोक धाम हॉल्ट के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है.

लखीसराय. किऊल-मोकामा रेलखंड के बीच अशोक धाम हॉल्ट के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है. रेलवे ट्रैक के समीप शव होने की सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया. शव के साथ एक बोरा का झोला भी बरामद किया गया, जिसमें मृतक का एक मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किया गया, जिससे उसकी पहचान मुंगेर कासिम बाजार हसनगंज निवासी रामधनी यादव के 42 वर्षीय पुत्र देवनंदन यादव के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी, जिसके बाद परिजन के उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजन ने बताया कि मृतक देवनंदन गुजरात से जमालपुर तक ट्रेन से सफर कर रहा था. घटना कैसे घटी, यह उन्हें मालूम नहीं है. आरपीएफ के सूचना पर वे सब लखीसराय पहुंचे है. इधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरा कर शव के अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >