तीन साल पहले चोरी हुई बाइक दिघड़ी गांव से बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार; किशोर निरुद्ध

लखीसराय पुलिस ने दिघड़ी गांव में छापेमारी कर 2023 में बेगूसराय से चोरी हुई एक बाइक को बरामद किया है. इस मामले में दीपक कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

लखीसराय : मानिकपुर थाना पुलिस ने जांच के क्रम में दिघड़ी गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक बरामद की है. मामले में पुलिस ने दिघड़ी गांव निवासी राजाराम साव के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके साथ एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है.

मामले में एसआई बांका चौधरी के लिखित बयान पर मानिकपुर थाना में कांड संख्या 123/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रविवार को गिरफ्तार दीपक कुमार को लखीसराय न्यायालय में पेश किया गया.

2023 में मटिहानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस के अनुसार बरामद बाइक का नंबर बीआर-09 एके 6463 है. यह बाइक बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी लवहरचक वार्ड संख्या 18 निवासी सरोवर सिंह के पुत्र गौरव कुमार की बतायी गयी है.

जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर 2023 को मटिहानी थाना क्षेत्र से बाइक चोरी हो गयी थी. गौरव कुमार बाइक सड़क किनारे खड़ी कर पेशाब करने गये थे. इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार उनकी बाइक लेकर फरार हो गये थे. मामले में मटिहानी थाना में कांड संख्या 139/23 दर्ज किया गया था.

बिना नंबर प्लेट की बाइक देखकर पुलिस को हुआ शक

मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक को देखा. पुलिस को देखकर चालक असहज हो रहा था. बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं था.

पुलिस ने बाइक को रोककर चालक से पूछताछ की और कागजात मांगे, लेकिन वह बाइक से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर बाइक की जांच की गयी.

बाइक के इंजन नंबर से सत्यापन कराने पर पता चला कि यह वही बाइक है, जो वर्ष 2023 में मटिहानी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ मौजूद एक किशोर को निरुद्ध किया.

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >