19 जनवरी को केआरके मैदान में मकर संक्राति महोत्सव का आयोजन

जिला प्रशासन व कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन 19 जनवरी को होगा

महोत्सव के दौरान आयोजित होगी कुश्ती प्रतियोगिता, पतंगबाजी का भी होगा आयोजन

जिला प्रशासन एवं कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित किया जायेगा महोत्सव

लखीसराय

जिला प्रशासन व कला संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति महोत्सव का भव्य आयोजन 19 जनवरी को होगा. यह आयोजन स्थानीय केआरके मैदान में किया जायेगा. यह महोत्सव भारतीय लोक-परंपराओं, ग्रामीण खेलों और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत परंपरागत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे. कुश्ती दंगल भारतीय ग्रामीण संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है. प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा. रंग-बिरंगी पतंगों से आकाश को सजाने वाली यह परंपरा मकर संक्रांति के उल्लास और सामूहिक आनंद का प्रतीक है. महोत्सव के दौरान पारंपरिक वातावरण को जीवंत रखने हेतु स्थानीय लोक-संस्कृति, ग्रामीण मेलों की झलक व पारिवारिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियां भी आयोजित की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >